भारत

VIDEO: लोग हुए अचंभित, अचानक पहुंचे सीएम, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
3 Dec 2022 5:00 PM IST
VIDEO: लोग हुए अचंभित, अचानक पहुंचे सीएम, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सीएम का औचक दौरा गोपनीय रखा गया.
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान योजनाओं का निरीक्षण करने डिंडौरी पहुंच गए. इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने बेलगांव बदल मध्यम सिंचाई परियोजना का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी मिलने पर सीएम ने 3 बड़े अफसरों को सस्पेंड कर दिया.
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में चल रही सरकारी योजनाओं समेत जनता से जुड़ी समस्याओं को देखने के लिए अलग-अलग जिलों का हेलीकॉप्टर से औचक करेंगे. स्थानीय प्रशासन को अंतिम समय मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी दी जाएगी.
जानकारी के अनुसार, शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के औचक दौरे से डिंडोरी जिले में हड़कंप मच गया. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने तय किया है कि अब वह पूरे प्रदेश का औचक दौरा करेंगे. इसी कड़ी में शनिवार सुबह अचानक भोपाल से हेलीकॉप्टर से निकले, लेकिन वह कहां लैंड होंगे, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी.
सीएम का औचक दौरा गोपनीय रखा गया और केवल जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीएम बिना काफिले के औचक निरीक्षण के लिए रवाना हुए थे. दोपहर करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर डिंडोरी के शहपुरा में उतरा, जहां से सड़क मार्ग से शिवराज सिंह चौहान बिलगड़ा बांध के लिए रवाना हो गए.
बिलगड़ा बांध पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने बेलगांव बदल मध्यम सिंचाई परियोजना का औचक निरीक्षण किया. इसके अलावा सीएम ने यहां ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात भी की. काम में लापरवाही बरतने पर जल संसाधन विभाग के 3 अफसरों EE वीजीएस सांडिया, SE एसके चौधरी, बेलगांव के SDO एमके रोहतास को ऑन द स्पॉट सस्पेंड कर दिया.
औचक निरीक्षण के दौरान सीएम शिवराज ने आदिवासी बालक आश्रम, स्कूल बड़झर, शहपुरा जिला डिंडौरी के छात्रावास अधीक्षक कमलेश कुमार को सस्पेंड करने के आदेश दिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story