भारत

स्टंटबाजी: पिस्टल के साथ युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

jantaserishta.com
6 Sept 2023 3:46 PM IST
स्टंटबाजी: पिस्टल के साथ युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
x
देखें वीडियो.
सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में बुधवार को दो युवकों का पिस्टल के साथ एक वीडियो सामने आया। जानकारी के मुताबिक वीडियो में 2 युवक दिख रहे हैं, जो एक बुलेट पर सवार थे। बुलेट पर पीछे बैठा युवक पिस्टल लहराते हुए अपने पीछे आ रहे दूसरे बाइक सवार साथियों को आगे निकलने की बात कह रहा है।
पूरा मामला दो युवकों की स्टंटबाजी का है। जिसमें बाइक सवार युवक आपस में रेस लगा रहे हैं। एक बुलेट पर सवार दो युवक आगे चल रहे हैं। तभी, बुलेट पर पीछे बैठा युवक पिस्टल लहराते हुए अपने पीछे आ रहे दूसरे बाइक सवार साथियों को आगे निकलने की बात कह रहा है। युवक का पिस्टल लहराने का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story