भारत

मौत को दावत...! ट्रेन के ऊपर युवकों का स्टंट, पुलिस जांच में जुटी

jantaserishta.com
23 Jun 2023 10:14 AM IST
मौत को दावत...! ट्रेन के ऊपर युवकों का स्टंट, पुलिस जांच में जुटी
x
देखें VIDEO.
ग्रेटर नोएडा: अभी तक आपने कार और बाइक से स्टंट करते हुए कई वीडियो देखे हैं। लेकिन, ग्रेटर नोएडा से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दो युवक ट्रेन के ऊपर खड़े हैं और अपने मसल्स दिखाते हुए स्टंटबाजी कर रहे हैं। ट्रेन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी जा रही है। लेकिन, युवक जिंदगी जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फेमस होने, अपने वीडियो पर लाइक्स और फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए युवा लगातार तरह-तरह के हडकंडे अपनाते हैं। इस दौरान युवाओं द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट करते भी देखा जाता है। अभी ऐसा ही एक वीडियो ग्रेटर नोएडा का वायरल हो रहा है। यह वीडियो जारचा थाना क्षेत्र के एनटीपीसी प्लांट के पास का बताया जा रहा है।
वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि एक मालगाड़ी नहर के ऊपर से गुजर रही है। उसी मालगाड़ी के डिब्बे पर दो युवक खड़े हुए हैं और उनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। लेकिन, अपनी जान की फिक्र ना करते हुए इन लोगों के द्वारा स्टंट किया जा रहा है। युवक डिब्बे पर खड़े होकर अपने मसल्स दिखा रहे हैं।
युवकों द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को डाला गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो देखने में एनटीपीसी प्लांट के पास का ही लग रहा है। वीडियो की जांच की जा रही है। इसमें दिख रहे युवकों को चिह्न्ति कर उनके खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story