भारत

लुलु मॉल में अब नमाज पढ़ रही महिला का वीडियो हुआ वायरल, जांच शुरू

Nilmani Pal
6 Sep 2022 2:15 AM GMT
लुलु मॉल में अब नमाज पढ़ रही महिला का वीडियो हुआ वायरल, जांच शुरू
x

सोर्स न्यूज़  -livehindustan.com

यूपी। लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़े जाने का विवाद एक बार फिर खड़ा करने की कोशिश है। अब एक महिला ने पुलिस और गार्डों की नज़र से बचकर मॉल में नमाज पढ़ी। महिला का वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची सुशांत गोल्‍फ सिटी थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि जनता से रिश्ता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लुलु मॉल का यह वीडियो सोमवार को फिर वायरल हुआ। इसमें कुछ महिलाओं से घिरी एक महिला नमाज पढ़ते हुए दिखाई पड़ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि वहां कुछ महिलाएं और एक-दो बच्चे खड़े हैं। कुछ युवक भी मौजूद हैं। इसी दौरान बुरका पहने एक महिला फर्श पर बैठकर नमाज पढ़ रही है। इसी बीच कोई चुपके से वीडियो बनाता है और वॉशरूम की ओर निकल जाता है। जानकारी होने पर सुशांत गोल्फ सिटी थाना इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरि टीम के साथ मॉल पहुंचे। सीसी कैमरों की फुटेज निकलवा कर चेक कराई गई।

इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरि ने बताया कि सोमवार रात वायरल वीडियो का पता चला। जिसमें एक महिला के माल में नमाज पढ़ने का दावा किया गया है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मॉल प्रशासन की तरफ से भी पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। इसकी पड़ताल की जाएगी।


Next Story