भारत

एयरपोर्ट पर लेटी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जानें पूरी सच्चाई

jantaserishta.com
11 May 2022 6:19 PM IST
एयरपोर्ट पर लेटी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जानें पूरी सच्चाई
x

नई दिल्ली: दिल्ली आईजीआई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फर्श पर बेसुध पड़ी महिला यात्री को मदद न मिलने के मामले में एयर इंडिया ने सफाई दी है. एयर इंडिया ने कहा कि हमारी छवि खराब करने के लिए महिला जमीन पर लेट गई. उन्होंने कहा कि महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस मामले की पुष्टि किए बिना ही मीडिया ने इसे प्रकाशित कर दिया.

एयर इंडिया में बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे तीनों यात्रियों को हमारे स्टाफ ने बोर्डिंग गेट बंद होने से पहले रिपोर्ट करने के लिए कई बार सूचना दी थी लेकिन वे लेट पहुंचे थे इसलिए उन्हें विमान में चढ़ने से रोक दिया गया.
एयर इंडिया ने बताया कि जब हमने देखा कि महिला जमीन पर लेटी हुई है तो हमने एक डॉक्टर और सीआईएसएफ के एक जवान को उनकी मदद के लिए तुरंत बुलाया, लेकिन जब डॉक्टर मौके पर पहुंचे तो यात्री अपने आप बेहतर महसूस करने लगी और उन्होंने किसी भी तरह की चिकित्सा या व्हीलचेयर की सहायता से मना कर दिया.
एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और आराम हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमें तय नियमों का पालन करना होता है. हम किसी भी कीमत पर उड़ान में देरी नहीं कर सकते, खासकर तब जब सभी यात्री समय से विमान में बैठ गए हों.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story