भारत

पत्नी का VIDEO सामने आया, सड़क पर पति को बाल पकड़कर पीटा, रौद्र रूप वायरल

jantaserishta.com
10 Aug 2025 12:00 PM IST
पत्नी का VIDEO सामने आया, सड़क पर पति को बाल पकड़कर पीटा, रौद्र रूप वायरल
x
वीडियो वायरल.
ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शराब के नशे में धुत पत्नी ने अपने पति को सड़क पर बाल पकड़कर जमकर पीटा. यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के इलाइट चौराहे के पास की है. यहां हंगामा होता देख राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद गुस्से में और शराब के नशे में धुत पत्नी ने पति के बाल पकड़ लिए और उसे गालियां देते हुए थप्पड़, लात-घूंसे मारने लगी. पिटता हुआ पति सड़क पर खड़ा लाचार दिखाई देता रहा, लेकिन पत्नी का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था.
घटना स्थल पर हंगामा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी, जिसके कारण पुरुष पुलिसकर्मी शराबी महिला को पकड़ने में असमर्थ रहे. इस दौरान गुस्साई पत्नी ने पति के पास से उनका मोबाइल फोन भी तोड़ डाला. आसपास के लोग देखते रहे, लेकिन महिला को रोकने की किसी की भी हिम्मत नहीं हुई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हाईवोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चला और देखते ही देखते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला अपने पति को बालों से पकड़कर जोर-जोर से थप्पड़ और घूंसे मार रही है, जबकि आसपास खड़े लोग तमाशा देख रहे हैं. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story