भारत

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का गाना गाते हुए वीडियो आया सामने, देखें

jantaserishta.com
5 Sept 2022 12:24 PM IST
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का गाना गाते हुए वीडियो आया सामने, देखें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मिर्जापुर: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वह 'सावन का महीना, पवन करे शोर' गाना गा रही हैं. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंच से गाना गाया तो सभागार में मौजूद लोग झूम उठे. करीब दो मिनट के इस वीडियो में अनुप्रिया की सुरीली आवाज सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए.
दरअसल, मिर्जापुर शहर के लायंस स्कूल सभागर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हिस्सा लेने पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का संगीत प्रेम एक बार फिर दिखाई दिया. मंच पर जब उन्होंने माइक सम्हाला तो लोग उनकी सुरीली आवाज के दीवाने हो गए. अनुप्रिया पटेल से कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने सांसद से गीत का अनुरोध किया.
इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया उस अनुरोध को टाल नहीं पाईं. अनुप्रिया अच्छी गायिका हैं. उन्होंने 'सावन का महीना, पवन करे शोर' गाना गुनगुनाया. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को गाते देख सभागार में मौजूद लोगों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया. केंद्रीय मंत्री जब मंच से गा रही थीं तो उनके बगल में पद्मश्री से सम्मानित गायिका अजिता श्रीवास्तव भी मौजूद थीं.
पद्मश्री से सम्मानित गायिका अजिता श्रीवास्तव भी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के गाने कि तारीफ किया. कार्यक्रम का आयोजन पद्मश्री से सम्मानित कजली गायिका अजिता श्रीवास्तव ने ही किया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story