भारत

राइफल लहराते हुए डांस करते दो युवकों का वीडियो छाया, पुलिस की जांच जारी

jantaserishta.com
24 April 2022 10:27 AM IST
राइफल लहराते हुए डांस करते दो युवकों का वीडियो छाया, पुलिस की जांच जारी
x
वीडियो वायरल।

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में कोर्ट के आदेशों के बावजूद भी शादी समारोह में असलहों का प्रदर्शन बंद होने का नाम नहीं ले रहा है. कौशांबी जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां बारात लेकर जा रहे दूल्हे की बग्गी पर चढ़कर दो युवक असलहा लहरा कर डांस कर रहे हैं. यह वीडियो कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव का बताया जा रहा है.

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक डांस करते-करते राइफल की नली कभी दूल्हे की तरफ तो कभी बारातियों की तरफ कर रहे हैं. इस दौरान कुछ लोग इन युवकों को रोकने की कोशिश भी करते हैं. लेकिन नशे में धुत ये युवक किसी की बात मानने के लिए तैयार नहीं होते.
युवकों की इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक असलहा लहराते नजर आ रहा है तो दूसरा भी असलहा लिए नजर आ रहा है. वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story