क्रिकेट मैच खेलने के दौरान मार, दो पक्षों के भिड़ने का वीडियो वायरल

बरेली: यूपी के बरेली में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने पिता-पुत्र को बल्ले से जमकर पीटा। दोनों को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आरोपी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस पूरे मामले के दौरान किसी ने वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी इकरार हुसैन ने बताया, रविवार सुबह साढ़े 11 बजे की घटना है। हैदर दानिश समेत 5-6 लोग पीली मिट्टी वाले मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहे थे। वह भी वहां पहुंच गया। मोहल्ले के और भी लड़के मैच खेल रहे थे। बिना किसी बात को हैदर दानिश आदि ने उस हमला कर दिया। पिता रियाद उद्दीन बीच बचाव को पहुंचे। दानिश आदि लड़कों ने उनको भी घेर लिया। बल्ले और डंडे से हमला कर दिया। पत्थर मारकर आंख फोड़ दी। घायल पिता-पुत्र पुलिस के पास पहुंचे। वहां से पुलिस ने इलाज को भेजा। जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी हैदर दानिश और अज्ञात 5-6 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






