भारत

TI की अनूठी विदाई का VIDEO, जमकर नाचे पुलिसकर्मी

jantaserishta.com
19 Aug 2023 9:03 AM IST
TI की अनूठी विदाई का VIDEO, जमकर नाचे पुलिसकर्मी
x
देखें वीडियो.
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा सिटी थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. डरिए नहीं. ऐसा वैसा नहीं, बल्कि एक जश्न का वीडियो है. दरअसल, ब्यावरा सिटी थाने के टाउन इंस्पेक्टर (TI) के ट्रांसफर पर लोग डांस कर रहे हैं. TI को दूल्हे की तरह घोड़ी पर बैठा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपने काम के साथ-साथ लोगों की मदद भी की.
TI का नाम राजपाल सिंह राठौर है. राजपाल की फ़ोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं. जिनमें देखा जा सकता है कि TI घोड़ी पर बैठे हैं, लोगों ने उन्हें फूलों की मालाएं पहनाई हुई हैं. उनके आगे लोग नाच रहे हैं. खूब दूर तक ये डांस चलता है, आतिशबाजी भी होती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story