भारत

मोबाइल शोरूम में चोरी का VIDEO, फोन बोरी में भरकर रफूचक्कर हुए चोर

jantaserishta.com
26 Sept 2024 12:04 PM IST
मोबाइल शोरूम में चोरी का VIDEO, फोन बोरी में भरकर रफूचक्कर हुए चोर
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज साउथ में चोर किसी तरह जुगाड़ करके मोबाइल शोरूम में घुस गए. वो लाखों रुपये मोबाइल फोन बोरी में भरकर फरार हो गए. मोबाइल शोरूम में चोरी की ये घटना दुकान में सलगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, पॉश इलाके में चोरी की ये घटना 24 सितंबर की सुबह करीब तीन बजे की है. यहां तीन चोर एक साथ मोबाइल की दुकान में घुसे. उन्होंने अपने चेहरे पर नकाब बांधा हुआ था. उनकी ये करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें नजर आ रहा है कि तीन नकाबपोश चोर मोबाइल के शोरूम में दाखिल होते हैं. उसके बाद सभी मोबाइल फोन को बोरियों में भरना शुरू कर देते हैं. तीनों चोर महज 4-5 मिनट के अंदर पूरी दुकान को खाली कर देते हैं. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि सबसे पहले दुकान का शटर खोलकर दो बदमाश मुंह पर नकाब बांधकर घुसते हैं और फिर एक बदमाश बोरी पकड़कर खड़ा रहता है, जबकि दूसरा वाला मोबाइल उसमें भरता जाता है. इस बीच तीसरे चोर की एंट्री होती है. अब एक बदमाश अंदर से सामान निकाल रहा है, दूसरा उसे उठाकर बोरी में डालता है और तीसरा वाला बोरी पकड़कर खड़ा हुआ है. जब पहली वाली बोरी भर जाती तो तीसरा चोर एक और बोरी लेकर आता है और फिर मोबाइल और उससे जुड़े सामान को दूसरी बोरी में भरने लगते हैं. तीनों चोरों ने इस पूरी वारदात को 4-5 मिनट में अंजाम दे दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story