भारत

युवक के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल, मां बेहद दुखी

jantaserishta.com
20 Jan 2026 5:01 PM IST
युवक के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल, मां बेहद दुखी
x
जानें पूरा मामला.
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो, जिसमें एक युवक के साथ बर्बरता की जा रही है. इस वीडियो को देखने के बाद राजगढ़ के ब्यावरा में रहने वाली एक महिला ने दावा किया कि यह उसका बेटा दुर्गेश तंवर (22 वर्ष) है, जो काम पर गया था और पिछले चार दिन से लापता है. महिला ने बताया कि वह पहले एसपी कार्यालय राजगढ़ पहुंची, जहां से उसे कोतवाली राजगढ़ भेजा गया.
कोतवाली ने ब्यावरा पुलिस थाने के लिए रेफर किया, लेकिन ब्यावरा पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की. वीडियो में जिस युवक के साथ बर्बरता की जा रही है, वह राजगढ़ के जालपा मां पहाड़ी के पास दलावड़ा ग्राम का बताया जा रहा है.
वीडियो देखने के बाद सूका सेदरा की निवासी पीड़िता संजू बाई ने बताया कि वह पहले खिलचीपुर थाना इलाके के सूका सेदरा गांव में रहती थी और करीब 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ ब्यावरा में पति फूल सिंह और तीन बेटों बनवारी, मुकेश और दुर्गेश के साथ रह रही है.
महिला के अनुसार उसके तीनों बेटे मजदूरी का काम करते हैं. वीडियो देखने के बाद संजू बाई का कहना है कि उन्हें अब तक नहीं पता कि उनके बेटे के साथ इतना बुरा बर्ताव क्यों किया जा रहा है और यह बर्बरता क्यों की गई.
इस घटना में कुछ लोगों ने युवक को पकड़कर पहले उसकी दाढ़ी के बाल खींचे, फिर कैंची से सिर के बाल काट दिए. युवक को रस्सी से बांधकर रखा गया है और उसके सिर से खून निकलता दिखाई दे रहा है.
जब किसी परिचित ने संजू बाई को वीडियो दिखाया तो उन्होंने उसे पहचानते हुए अपना बेटा दुर्गेश तंवर बताया. उधर, पीड़िता महिला ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्गेश तंवर के मामले की जांच कर उसे खोजा जाए और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story