भारत
भारतीय वायुसेना के अनोखा ऑपरेशन का VIDEO, जानकर आप भी करेंगे गर्व
jantaserishta.com
21 Jun 2025 11:03 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना और सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके लिए कर्तव्य केवल सीमाओं की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों की जान बचाने में भी अहम भूमिका अदा करता है.
18 जून की रात एक बेहद संवेदनशील और जीवन रक्षक मिशन के तहत भारतीय वायुसेना (IAF) ने पुणे स्थित कमांड अस्पताल से दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल - R&R) तक तीन महत्वपूर्ण अंगों- एक लिवर और दो किडनी को हवाई मार्ग से सुरक्षित और तेज़ी से पहुंचाया.
ये अंग एक सेवारत सैनिक के परिजन, जिन्हें ब्रेन-डेड घोषित कर दिया था,द्वारा दान किए गए. इस ऑपरेशन को रातों-रात अंजाम दिया गया. मिशन के तहत भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को पुणे से दिल्ली के बीच तैनात किया गया और ऑर्गन ट्रांसप्लांट की समय सीमा को सफलतापूर्वक पूरा किया गया. सेना के इस मिशन से कई लोगों को नई जिंदगी मिली.
इस संयुक्त अभियान की अगुवाई भारतीय वायुसेना और सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा ने किया जो उनकी समर्पण की भावना और सेवा से परे सेवा (Service Beyond Self) की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह मिशन एक बार फिर दर्शाता है कि भारत की सशस्त्र सेनाएं सिर्फ युद्ध नहीं, बल्कि मानवीय सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं.
Tagsभारतीय वायुसेनासशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाऑपरेशनindian air forcearmed forces medical servicesoperations
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





