भारत

BIG BREAKING: कार ब्लास्ट से पहले का आतंकी उमर का वीडियो सामने आया, देखिए क्या कहा

jantaserishta.com
18 Nov 2025 10:19 AM IST
BIG BREAKING: कार ब्लास्ट से पहले का आतंकी उमर का वीडियो सामने आया, देखिए क्या कहा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली में लाल किले के बाद फिदायनी हमला करके एक दर्जन से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारने वाले आतंकी डॉक्टर उमर नबी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह फिदायीन हमले को जायज बताता नजर आ रहा है। कैमरे के सामने इस वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए वह कहता है कि सुसाइड बॉम्बिंग 'शहादत का अभियान', लेकिन इसे गलत समझा जाता है। वह इस्लाम की भी दलील देकर इसे जायज बताने की कोशिश करता है।
उमर नबी का यह वीडियो कब का है यह तो जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि अपनी तरह और दूसरे लोगों के दिमाग में जहर भरने के लिए वह ऐसे वीडियो रिकॉर्ड करता था। वह एक कमरे में अकेला बैठा हुआ दिख रहा है। कुर्सी पर बैठकर वह हिलते-डुलते बहुत ही तस्सली से फिदायीन हमले पर अपने कुतर्क गढ़ते हुए दिख रहा है। फिदायीन हमले के पक्ष में एक-दो कुतर्क देने के बाद वह अचानक कैमरे को खिड़की की ओर घुमा देता है।
उमर नबी वीडियो में कहता है, 'बहुत गलत समझे जाने वाले विचारों में से एक है जिसे सुसाइड बॉम्बिंग कहा जाता है। यह 'शहादत का अभियान' है और इसे इस्लाम में इसी रूप में जाना जाता रहा है। अब इसके खिलाफ कई तरह की आपत्तियां और कई तर्क प्रस्तुत किए जाते हैं। शहादत का अभियान वह है जब कोई व्यक्ति यह मानकर चलता है कि वह किसी विशेष जगह, किसी विशेष समय पर निश्चित रूप से मरने जा रहा है।'
आतंकी उमर नबी फरीदाबाद के एक 'वॉइट कॉलर मॉड्यूल' का हिस्सा था। वह और उसके साथ अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कई डॉक्टर देशभर में आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे। कश्मीर में धमकी वाले एक पोस्टर की जांच के दौरान एक इमाम पकड़ा गया और फिर उसके जरिए फरीदाबाद में आतंकियों के इस गिरोह का खुलासा हुआ। इनके कब्जे से 2900 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। साथियों की गिरफ्तारी के बाद पकड़े जाने के डर से उमर नबी ने हड़बड़ाहट में लाल किले के पास 10 नवंबर की शाम खुद को i20 कार में उड़ा लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story