भारत

OMG! स्विगी डिलीवरी बॉय का VIDEO, सड़क पर फूड बैग को घसीटते हुए दिखा

jantaserishta.com
15 Feb 2026 4:03 PM IST
OMG! स्विगी डिलीवरी बॉय का VIDEO, सड़क पर फूड बैग को घसीटते हुए दिखा
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर फूड डिलीवरी को लेकर तरह-तरह के वीडियो आते रहते हैं. कभी हाई स्पीड को लेकर कोई वीडियो वायरल हो जाता है तो, कभी खाने में गड़बड़ी को लेकर सवाल खड़े होते हैं. इन दिनों इस तरह का ही एक वीडियो यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि एक स्विगी डिलीवरी बॉय सड़क पर फूड बैग को घसीटते हुए लेकर जा रहा है. इसके पीछे की वजह है कम पैसा. वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उसे 6.2 किलोमीटर का ऑर्डर डिलीवर करने के लिए केवल 35 रुपये ही मिले. डिलीवरी एजेंट की हरकत और कंपनी की पेमेंट को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है.

इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते है. इतना ही नहीं डिलीवरी करने वालों की इनकम को लेकर आए दिन इंटरनेट पर बहस छिड़ी रहती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Nalanda_index अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. दावा किया जा रहा है कि कम पैसे मिलने के कारण डिलीवरी बॉय ने ऐसा किया है.
ऑर्डर बैग को सड़क पर घसीटते हुए लेकर जाया जा रहा है. हालांकि, ये साफ नहीं है कि उसमें खाना है या नहीं. लेकिन जिस तरह वह कम पैसे मिलने पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, यूजर्स इसे देखकर काफी हैरान हैं.
वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कहा कि 6.2 किलोमीटर की दूरी तय कर ऑर्डर पहुंचाने के लिए इस डिलीवरी बॉय को केवल 35 रुपये मिल रहे हैं. आज के जमाने में पेट्रोल की कीमतें बहुत हाई है. ऐसे में इन्हें काम के हिसाब से पैसे न देना बहुत दुखद है. कई यूजर का कहना है कि अगर आप अपने सैलरी से संतुष्ट नहीं हैं तो इस्तीफा दे दें. ग्राहकों से बदला लेना सही नहीं है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story