भारत

स्टंटबाजों का वीडियो आया सामने, देखकर सन्न रह जाएंगे

jantaserishta.com
23 July 2022 10:56 AM IST
स्टंटबाजों का वीडियो आया सामने, देखकर सन्न रह जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

ग्रेटर नोएडा: राजधानी नई दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कई महीनों से स्टंटबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. बावजूद इसके स्टंटबाजों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है. इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा में स्टंटबाजी करते स्टंटबाजों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उनको स्ट्रीट लाइट के उजाले में सड़क पर कार से स्टंट करते देखा जा सकता है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आ गया है. जांच करके स्टंटबाजों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेजपार्क इलाके का है.
बताया जा रहा है कि कार में कुल 4 स्टंटबाज सवार थे. ये चारों गर्ल्स पीजी के सामने स्टंट कर रहे थे. सभी ने शराब पी रखी थी. स्टंट करते समय जोर-जोर से हूटिंग भी कर रहे थे.
स्थानीय लोग जब इस बारे में शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि उनके पास पहले से ही वह वीडियो पहुंच गया है. इस बारे में जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि बीते कई महीनों से नोएडा पुलिस पूरे जनपद में अब तक 85 स्टंटबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. कई माध्यमों से पुलिस ने स्टंटबाजों को से समझाने का प्रयास किया है. लेकिन फिर भी स्टंटबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story