भारत

हथियार लहराते युवकों का कार-बाइक से स्टंट का VIDEO, स्टंटबाजी पड़ी भारी

jantaserishta.com
26 Sept 2024 4:51 PM IST
हथियार लहराते युवकों का कार-बाइक से स्टंट का VIDEO, स्टंटबाजी पड़ी भारी
x
देखें वीडियो.
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां कुछ लड़के हथियार लहराते हुए स्टंटबाजी करते दिख रहे हैं. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़का चलती कार के बोनट पर बैठा है और उसके साथ दो लड़के बाइक चलाते हुए रील बना रहे हैं. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
वीडियो के संज्ञान में आने बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और कार का 26 हजार रुपये का चालान कर दिया. लेकिन वीडियो में बाइक सवार युवक भी बिना हेलमेट पहने हाथ में हथियार लहराते हुए नजर आए थे. पुलिस की लाख सख्ती के बाद भी युवक स्टंटबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं.
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल ने बताया की वीडियो का संज्ञान लेकर चालान किया गया है. वीडियो के बारे अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं.
पुलिस आरोपी लड़कों की पहचान करने में जुटी है. ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके. इसके अलावा हाल ही में एक और मामला नोएडा से सामने आया. जहां एक युवक का रेसिंग बाइक को आगे से उठाते हुआ चलाता हुआ दिखाई दिया. यह घटना बीते शुक्रवार की देर शाम सेक्टर 34 से गोल्फकोर्स की तरफ जाने वाली व्यस्त सड़क पर हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story