भारत

एसपी और इंस्पेक्टर का VIDEO हुआ वायरल...डीजे फ्लोर पर लगाई आग

Admin2
25 Feb 2021 8:14 PM IST
एसपी और इंस्पेक्टर का VIDEO हुआ वायरल...डीजे फ्लोर पर लगाई आग
x
देखें VIDEO

पुलिस की छवि हमारे देश में बहुत अच्छी नहीं है. अक्सर ये अपनी कड़ाई, लाठीचार्ज और ऑन ड्यूटी होने के बावजूद रसिक मिजाज़ी के लिए ही न्यूज़ में आते हैं. हम कई बार भूल जाते हैं कि ख़ाकी वर्दी के पीछे भी हम और आप जैसा ही एक आम इंसान है, जिसकी थाने और कोतवाली के बाहर भी एक ज़िन्दगी है. वो ज़िन्दगी जिससे वो ड्यूटी के लिए कई बार समझौता कर लेता है. ड्यूटी पर दारू में नशे में धुत्त होकर, रिवॉल्वर लहराने, नागिन डांस आदि करने वाले आपने कई वीडियो देखे होंगे.

इंटरनेट की ख़ाक छानते हुए हमारे सामने एक ऐसा वीडियो आया जिसमें दो पुलिस वाले डांस फ़्लोर पर दिल खोलकर नाच रहे हैं. ट्विटर पर आशुतोष त्रिपाठी ने ये वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'एसपी और इंस्पेक्टर ने डीजे फ्लोर पर लगाई आग, वीडियो जमकर हो रहा है वायरल'


Next Story