भारत

गठबंधन प्रत्याशी के कार्यक्रम में हंगामा, धक्कामुक्की का वीडियो वायरल

jantaserishta.com
24 April 2024 10:21 AM IST
गठबंधन प्रत्याशी के कार्यक्रम में हंगामा, धक्कामुक्की का वीडियो वायरल
x
देखें वीडियो.
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी दानिश अली के कार्यक्रम में मंगलवार रात हंगामा हो गया। इस कार्यक्रम में आप नेता संजय सिंह और अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में हंगामा, कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर पुनीत को मंच से उतारने को लेकर हुआ। अमरोहा के रहने वाले साजिद खान ने पुनीत के साथ मंच पर की जा रही बदसलूकी पर एतराज जताया। इसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं से उनकी भी झड़प हो गई। इस दौरान नेताओं के बीच धक्का मुक्की को भी हो गई।
जिसका लाइव वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पीड़ित साजिद खान का ने पूरा घटनाक्रम बताया। हालांकि पीड़ित इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story