भारत

कार शोरूम में ताबड़तोड़ फायरिंग का VIDEO, मांगी गई रंगदारी, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
28 Sept 2024 2:35 PM IST
कार शोरूम में ताबड़तोड़ फायरिंग का VIDEO, मांगी गई रंगदारी, इलाके में हड़कंप
x
देखें भयानक वीडियो.
नई दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के नारायणा इलाके में एक कार शोरूम में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शूटर शोरूम में घुसकर फायरिंग कर रहे हैं. यह घटना धमकाने और डराने के इरादे से की गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी.
कार शोरूम में हुई इस फायरिंग की घटना के पीछे मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आया है. हिमांशु भाऊ वर्तमान में पुर्तगाल में रह रहा है और उस पर दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं. इंटरपोल ने भी हिमांशु भाऊ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन शूटरों की पहचान कर ली है. पुलिस के अनुसार, ये शूटर हरियाणा के रहने वाले हैं और हिमांशु भाऊ के गैंग से जुड़े हुए हैं.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि 6 मई 2024 को जब तिलक नगर के फ्यूजन कार शोरूम में फायरिंग की घटना हुई थी, तब नारायणा के कार शोरूम के मालिक को भी हिमांशु भाऊ की ओर से धमकी दी गई थी. इस दौरान धमकी में 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी.
नारायणा के शोरूम मालिक ने जब मामले की शिकायत पुलिस से की, तब दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से शूटरों की पहचान की और उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.
फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गैंगस्टर हिमांशु भाऊ किस प्रकार से इस पूरी घटना को संचालित कर रहा है और उसके अन्य साथियों की पहचान भी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story