भारत

विधायक की कार धोते पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आई MLA की सफाई

jantaserishta.com
30 Aug 2024 10:37 AM IST
विधायक की कार धोते पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आई MLA की सफाई
x
देखें वीडियो.
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में विधायक संजय गायकवाड़ से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी उनकी गाड़ी धो रहा है। विपक्ष के नेताओं ने वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार पर सवाल उठाए हैं। खास बात है कि घटना ऐसे समय पर हुई है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव में कुछ महीनों का ही समय बाकी रह गया है।
पूर्व कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन सपकल ने भी वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी के गलत इस्तेमाल का एकदम सटीक उदाहरण है। साथ ही उन्होंने इसे बेहद अपमानजनक करार दिया है। इससे पहले भी फरवरी में गायकवाड़ बाघ के शिकार (1987 में) का दावा कर फंस चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह उसका दांत गले में पहने हुए हैं।
इस घटना के तुरंत बाद ही राज्य के वन विभाग ने उनपर वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। साथ ही बाघ के कथित दांत को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया था।
पुलिसकर्मी से गाड़ी साफ कराने के मामले में गायकवाड़ ने सफाई दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, उन्होंने कहा है कि नाश्ता करने के बाद पुलिसकर्मी ने कार में उल्टी कर दी थी। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी ने खुद ही कार साफ करने की पेशकश की थी। अखबार के अनुसार, गायकवाड़ ने कहा, 'किसी ने भी उससे कार साफ करने के लिए नहीं कहा था।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story