भारत
मेट्रो में अश्लील हरकत करते VIDEO वायरल, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
jantaserishta.com
28 April 2023 4:11 PM IST

x
DEMO PIC
चौंकाने वाली घटना.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| एक चौंकाने वाली घटना में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति दिल्ली मेट्रो के अंदर अश्लील हरकर करते हुए दिख रहा है। वीडियो पर लोग काफी नाराजगी जता रहे हैं, हालांकि दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने अभी तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
वीडियो में दिखाया गया है कि आदमी ट्रेन के अंदर बैठा है और बिना किसी डर या शर्म के अश्लील हरकर करने में लगा हुआ है। इस घटना ने दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाली महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।
वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्लयू) ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को सख्त कार्रवाई करने का नोटिस जारी किया। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट किया, ..यह बिल्कुल घृणित और घिनौना है। मैं दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को इस शर्मनाक कृत्य के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी कर रही हूं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ बढ़ती जागरूकता और कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। मामले में और जानकारी की प्रतीक्षा है।
Tagsदिल्ली मेट्रोअश्लील दिल्ली महिला आयोगदिल्ली पुलिसdelhi metroobscene delhi commission for womendelhi police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





