भारत

खुलेआम गुंडागर्दी: दो गुटों में जमकर मारपीट, पुलिस ने लाठी लेकर खदेड़ा

jantaserishta.com
4 April 2023 9:06 AM IST
खुलेआम गुंडागर्दी: दो गुटों में जमकर मारपीट, पुलिस ने लाठी लेकर खदेड़ा
x
कुछ युवकों को उन्होंने मौके पर ही पकड़ लिया।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में सड़कों पर गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सेक्टर-126 एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर का है। यहां दो गुटों में जमकर मारपीट हो रही है। युवक लाठी डंडों से लैस है। रास्ते से गुजर रही पुलिस ने झगड़ा होते देखा तो उन्होंने युवकों को दौड़ा लिया। झगड़ा करते हुए कुछ युवकों को उन्होंने मौके पर ही पकड़ लिया।
हालांकि ये वीडियो 31 मार्च का बताया जा रहा है। जिसे अब वायरल किया गया है। इससे पहले रविवार को भी एमिटी के बाहर का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ लड़के एक युवक को पीट रहे थे और एक लड़की उसे बचा रही थी। इस मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।
नोएडा में सेक्टर 126 के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि युवकों के दो गुटों के बीच जमकर हाथापाई हो रही है। इसमें युवकों के कपड़े तक फट गए। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनते ही युवक वहां से भागने लगे। ये सभी युवक सर्विस लेन की तरफ भागे इसमें एक युवक डिवाइडर से टकरा कर गिर भी गया। युवकों के तमाशे को लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया। इसके बाद आज इस वीडियो को वायरल किया गया।
जब यह मारपीट हो रही थी तो ठीक उसी वक्त पुलिस की एक जीप मौके पर पहुंच गई और वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर उन लड़कों को अलग किया और उनमें से कुछ को पकड़ लिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story