भारत

छात्रा के साथ अश्लील हरकत का वीड‍ियो वायरल, पूरा पर‍िवार सदमे में, एफआईआर दर्ज

jantaserishta.com
28 Sept 2021 8:43 AM IST
छात्रा के साथ अश्लील हरकत का वीड‍ियो वायरल, पूरा पर‍िवार सदमे में, एफआईआर दर्ज
x
छापेमारी की जा रही है.

अरर‍िया: ब‍िहार के अररिया में फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल करने का बड़ा मामला सामने आया है. इस वायरल वीडियो को एक निजी स्कूल का बताया जा रहा है जहां ना केवल एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत हुई है बल्कि उसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल क‍िया गया है.

स्कूल संचालक ने उस छात्रा को स्कूल से न‍िकाल दिया है जबकि छात्रा के घरवालों ने थाने में 3 फर्जी फेसबुक आईडी और 5 युवकों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई है.
पूरा पर‍िवार ड‍िप्रेशन में
एफआईआर में बताया गया है कि सोशल साइट पर एक अश्लील वीडियो वायरल कर उनकी बेटी को बदनाम किया जा रहा है जिस वजह से पूरा परिवार डिप्रेशन में है. कभी भी उसकी बेटी आत्महत्या कर सकती है.
वहीं इस पूरे मामले में न तो स्कूल के संचालक सामने आ रहे हैं और न ही एफआईआर दर्ज करवाने वाले पीड़‍ित ही सामने आ रहे हैं.
छापेमारी की जा रही है
इस पूरे मामले में अररिया एसडीओपी पुष्कर कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों और फर्जी फेसबुक संचालकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमरी की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बैरगाछी OP थानाध्यक्ष मेनका रानी लड़की के घर जाकर पूछताछ कर रही हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story