भारत
भारत-कनाडा के बीच तनाव बरकरार: सामने आ गया खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का कथित वीडियो, देखें
jantaserishta.com
9 March 2024 11:42 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी रहे हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का कथित वीडियो सामने आया है. वीडियो में पार्किंग से दो वाहनों को निकलते देखा जाता है, फिर दो हमलावर निज्जर की कार के पास आते हैं और कथित रूप से उसे गोली मार देते हैं.
निज्जर कनाडा में था, जहां जून 2023 में उसकी हत्या कर दी गई थी. जस्टिन ट्रूडो शासन ने इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था. हरदीप सिंह निज्जर को भारत ने 2020 में आतंकी घोषित किया था और कनाडा में रह रहा था. यहां ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में गुरुद्वारा के सामने अज्ञात हमलावरों ने 18 जून को उसकी हत्या कर दी थी.
निज्जर हत्याकांड के सामने आए कथित वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी पिकअप ट्रक में गुरुद्वारा के पार्किंग एरिया से निकल रहा है. उसके ठीक बाईं ओर दूसरी सड़क पर एक सफेद रंग की सेडान कार भी निज्जर के साथ निकलती है.
एग्जिट के पास सेडान कार में कथित रूप से सवार हमलावर निज्जर की पिकअप को ब्लॉ कर देते हैं. इतने में दो लोग निज्जर की गाड़ी की तरफ दौड़ कर आते हैं और निज्जर को गोली मारकर सिल्वर रंग की टोयोटा कार में भाग जाते हैं.
CBC has now published footage of KTF terrorist Nijjar's murder pic.twitter.com/AOQB6ESYE1
— Journalist V (@OnTheNewsBeat) March 8, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





