भारत
इतनी हिम्मत! लड़की से लोगों के सामने छेड़छाड़ की वारदात, चिल्लाती रही
jantaserishta.com
28 Jan 2023 8:28 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ जिसमें एक मनचला सरेराह युवती से छेड़छाड़ करते दिखा.
बांदा: यूपी के बांदा में महिलाओं को लेकर पुलिस सुरक्षा के सारे दावे फेल होते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, नरैली थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ जिसमें एक मनचला सरेराह युवती से छेड़छाड़ करते दिखा. हैरानी की बात ये है कि युवक ने युवती से उस जगह छेड़छाड़ की जहां से लोगों का आना-जाना लगा रहता है.
वीडियो वायरल होने के बाद बांदा में अब महिलाएं बड़ी परेशान और चिंतित नजर आ रही हैं. इधर पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वायरल वीडियो 3 दिन पुराना बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, मामला नरैनी थाना इलाके में स्थित पेट्रोल पंप के पास एक शख्स अपनी बेटी को बाइक में बैठाकर पहुंचा. जैसे ही वह पेट्रोल भरवाने के लिए उतरा तो उसकी बेटी कुछ दूर जाकर खड़ी हो गई. तभी एक मनचला उससे छेड़छाड़ करने लगा. युवती ने इसका विरोध किया तो वह उसके साथ अश्लील हरकत करने पर उतारू हो गया. जिसके बाद युवती ने चिल्लाना शुरू कर दिया.
बेटी की चीख सुनकर पिता मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक मनचला युवक वहां से भाग गया. पिता-बेटी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तुरंत पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. आरोपी की पहचान की गई और पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.
वहीं, इलाके के में हुई इस तरह की घटना से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि जब दिन दहाड़े बदमाश इस तरह की हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे हैं. तो ऐसे में महिलाएं कैसे खुद को यहां सुरक्षित महसूस कर सकती हैं. वे कैसे किसी काम के लिए अकेले बाहर निकल सकती हैं?
उधर, इस पूरे मामले पर बांदा के डीएसपी नितिन कुमार ने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





