भारत

नेता और हिस्ट्रीशीटर का डांस करते वीडियो वायरल, इस VIDEO ने पुलिस अफसरों की नींद उड़ाई

jantaserishta.com
1 May 2024 3:08 PM IST
नेता और हिस्ट्रीशीटर का डांस करते वीडियो वायरल, इस VIDEO ने पुलिस अफसरों की नींद उड़ाई
x
हाथ में असलहा है, जिसे वे लहरा रहे हैं और गाने की धुन पर थिरक रहे हैं.
कानपुर: सोशल मीडिया पर कानपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बंदूकों के साथ डांस कर रहे हैं. बैकग्राउंड में फिल्मी सॉन्ग बज रहा है. वीडियो में स्थानीय सपा नेता के अलावा कुछ और लोग भी दिख रहे हैं. इसमें एक हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस ने वीडियो की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है.
जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहे वीडियो में जो शख्स दिख रहा है उसका नाम नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर है. नरेंद्र सपा का नेता है. उसके साथ वीडियो में एक हिस्ट्रीशीटर भी नजर आ रहा है. पास में चार- पांच लोग और खड़े हैं. इनमें से कुछ लोग असलहों के साथ डांस करते देखे जा सकते हैं. वे फिल्मी सॉन्ग की धुन पर हाथ में राइफल लेकर थिरक रहे हैं.
हालांकि, ये वीडियो कब और कहां का है इसकी सटीक जानकारी नहीं हो सकी है. लेकिन अब ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जिसपर नरेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो एक साल पहले का है. नरेंद्र उर्फ पिंटू ठाकुर सपा का नगर महासचिव रह चुका है.
वीडियो देखकर लग रहा है कि इसे किसी कमरे में शूट किया गया है. कमरे में आधा दर्जन के करीब लोग मौजूद हैं. कई के हाथ में असलहा है, जिसे वे लहरा रहे हैं और गाने की धुन पर थिरक रहे हैं. फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story