भारत

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का VIDEO

jantaserishta.com
24 Aug 2025 2:00 PM IST
राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का VIDEO
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के आठवें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बाइक पर नजर आए. राहुल गांधी ने पूर्णिया में बुलेट चलाई और उनके पीछे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे दिखे. दोनों नेताओं ने करीब 2 किलोमीटर तक बाइक यात्रा की और बीच रास्ते एक ढाबे पर रुककर चाय भी पी.
इस दौरान सुरक्षा में चूक भी देखने को मिली जब एक युवक अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी की बाइक तक पहुंच गया और उन्हें किस करने की कोशिश करने लगा. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को हटाकर हिरासत में ले लिया.
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि बिहार की जनता वोट चोरी के खिलाफ खड़ी है. उन्होंने कहा, 'हमने जो कहा कि वोट चोरी हुई है, उस पर करोड़ों बिहारी यकीन करते हैं. यही वजह है कि यात्रा को इतना समर्थन मिल रहा है. चुनाव आयोग की जिम्मेदारी सही वोटर लिस्ट देना है, लेकिन महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में उसने यह काम नहीं किया. हम दबाव बना रहे हैं कि चुनाव आयोग का रवैया बदले. हम बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे.'
वहीं, तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, 'अब चुनाव आयोग, चुनाव आयोग नहीं रहा, यह 'गोदी आयोग' बन गया है. वह बीजेपी का सेल और कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है. लोकतंत्र, संविधान और वोट के अधिकार को बचाने के लिए ही यह यात्रा निकाली गई है. गांव-गांव जाकर यह साफ दिखा है कि चुनाव आयोग की साख अब खत्म हो चुकी है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null