भारत

केतन अग्रवाल की इलेक्ट्रिक कार का मूनरूफ वीडियो वायरल, ट्रैफिक चालानों का भी खुलासा

jantaserishta.com
26 Jun 2026 3:15 PM IST
केतन अग्रवाल की इलेक्ट्रिक कार का मूनरूफ वीडियो वायरल, ट्रैफिक चालानों का भी खुलासा
x
पुणे: चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में मृतक की लाल रंग की इलेक्ट्रिक कार को लेकर कई नए और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर इस कार से जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जांच एजेंसी और आम लोगों का ध्यान खींचा है।
वायरल वीडियो में केतन की इलेक्ट्रिक कार का मूनरूफ खुलता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि कार खरीदने के बाद केतन अपनी मंगेतर सिया को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर गया था। इसी दौरान केतन ने अपने मोबाइल फोन से यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। हादसे के बाद यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, 18 जून को भी केतन अपनी इसी लाल रंग की महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार (रजिस्ट्रेशन नंबर एमएच14 एमएस 2700) से सिया के साथ लोनावला स्थित लोहगढ़ किले पहुंचा था। उस समय किसी ने भी नहीं सोचा था कि यही सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।
इधर, जांच के बीच कार से जुड़ी एक और अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई और पुणे आरटीओ के रिकॉर्ड के मुताबिक यह लग्जरी इलेक्ट्रिक कार केतन विशाल अग्रवाल के नाम पर ही पंजीकृत है। रिकॉर्ड में यह भी सामने आया है कि इस वाहन पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के दो चालान पहले से दर्ज हैं।
पहला चालान 5 फरवरी को मुंबई के माटुंगा इलाके में ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने के मामले में काटा गया था। इस उल्लंघन के लिए 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया था। वहीं दूसरा चालान 19 मई को पुणे के मार्केटयार्ड इलाके में जारी किया गया। यहां भी ट्रैफिक सिग्नल जंप करने के आरोप में 1,500 रुपए का चालान काटा गया था। फिलहाल, लोनावला हादसे की जांच जारी है और अब तक इस मामले में 7 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story