भारत

कलियुगी बाप का वीडियो वायरल, 6 साल की मासूम के साथ की ये हरकत

jantaserishta.com
11 July 2021 2:27 PM IST
कलियुगी बाप का वीडियो वायरल, 6 साल की मासूम के साथ की ये हरकत
x
बच्ची को शेल्टर होम भेजा गया.

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के पेराम्बलुर में धीरान नगर इलाके से एक कलियुगी बाप (Father) का वीडियो सामने आया है जो शराब के नशे में अपनी छह साल की मासूम बेटी को बेतहाशा पीट रहा था. स्थानीय नागरिकों में से किसी ने इस घटना का मोबाइल से वीडियो भी शूट किया. ये वीडियो पुलिस अधीक्षक और बाल कल्याण अधिकारी को फॉरवर्ड किया गया.

जो शख्स शऱाब के नशे में आपा खोकर ऐसा कर रहा था, उसकी पहचान 34 वर्षीय रमेश के तौर पर हुई है. रमेश की हरकतों की वजह से उसकी पत्नी सारन्या दो साल पहले घर छोड़कर अपने माता-पिता के पास चली गई. एक बेटी को वो अपने साथ ले गई और दूसरी बेटी को उसके दादा-दादी के पास छोड़ गई. दंपति की दो ही संतान हैं.
पड़ोसियों का कहना है कि रमेश पहले भी शराब के नशे में कई लोगों से झगड़ा कर चुका है, साथ ही घर पहुंचने पर इसका रोजाना बेटी को पीटने का सिलसिला बन चुका था. पड़ोसियों ने मासूम के चीखने की आवाजें सुनकर कई बार बचाने की कोशिश भी की लेकिन रमेश मरने-मारने पर उतारू हो जाता था. मासूम को हर दिन की इस यातना से बचाने के लिए एक पड़ोसी ने रमेश के बेटी को एक साथ कई तमाचे जड़ने का वीडियो बना लिया. वो साथ ही बेटी को चिल्लाने से रोकने के लिए धमका रहा था.
बच्ची को शेल्टर होम भेजा गया
घटना के वीडियो को एसपी एस मणि और बाल कल्याण अधिकारी अरूल सेल्वी को भेजा गया. पुलिस ने इस पर तत्काल गंभीरता से एक्शन लिया. 30 मिनट के अंदर ही महिला पुलिस की टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए. बच्ची और उसकी दादी को सरकार की ओर से संचालित शेल्टर में भेजा गया है जहां वे पांच दिन तक रह सकते हैं.
पुलिस को इस बीच रमेश के खिलाफ एक्शन लेने के लिए बाल कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट का इंतजार है. अभी तक किसी पड़ोसी ने पुलिस स्टेशन में जाकर इस घटना में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story