भारत

IAS टीना डाबी का वीडियो वायरल, दुकानदार पर भड़कीं

jantaserishta.com
26 Sept 2024 2:02 PM IST
IAS टीना डाबी का वीडियो वायरल, दुकानदार पर भड़कीं
x
देखें वीडियो.
बाड़मेर: बाड़मेर में सफाई अभियान छेड़ने वाली जिला कलेक्टर टीना डाबी एक दुकान के बाहर गंदगी देख भड़क गईं. उन्होंने तुरंत दुकानदार से झाड़ू लगाने को कहा. काफी टालमटोली के बाद आखिरकार दुकानदार ने अपनी दुकान में मौजूद एक बच्चे से झाड़ू लगाने का बोला. यह देख तपाक से कलेक्टर ने दुकानदार को फटकार लगाई और कहा कि बच्चा झाड़ू क्यों लगाएगा? आप लगाइए.
राजस्थान कैडर की चर्चित आईएएस और बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चाओं में हैं. कलेक्टर टीना डाबी ने बीते दिन सुबह से देर शम तक घंटों से पूरे प्रशासनिक महकमे के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया.
एक- एक दुकानदार को पैदल चलकर सफाई व्यवस्था के लिए जागरूक किया. इसी बीच, किसान मार्केट की एक दुकान के बाहर फैले कचरे को देखकर जिला कलेक्टर दुकानदार पर भड़क गईं. उन्होंने दुकानदार से कहा, 'कचरा दुकान के आगे फेंकना नहीं है. वरना...दुकान बंद करवा दूंगी. मैं फिर से देखने आऊंगी. हर दुकान के आगे डस्टबिन लगा होना चाहिए. अपनी दुकान के आगे सफाई करने में किसी को कोई शर्म नहीं होनी चाहिए.'
जिला कलेक्टर टीना डाबी ने दुकानदारों को स्पष्ट शब्दों में कहा, ''कोई भी दुकानदार दुकान के आगे या आसपास कूड़ा नहीं फेंकेगा. साथ ही हर रोज अपने दुकान के आगे की सफाई भी करेगा. पहले से जो कचरा पड़ा है, उसकी सफाई की जिम्मेदारी भी आपकी ही है.''
दरअसल, जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बाड़मेर में 'नवो बाड़मेर' अभियान छेड़ा हुआ है. इसके तहत ही कलेक्टर ने अपने पूरे प्रशासनिक अमले को अलग-अलग इलाकों में सड़कों पर उतार दिया है. साथ ही अधिकारियों को हर इलाकों में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story