भारत

हिजाब पहनीं लड़कियों का वीडियो आया सामने, चलाई बुलेट

jantaserishta.com
10 Feb 2022 4:05 PM IST
हिजाब पहनीं लड़कियों का वीडियो आया सामने, चलाई बुलेट
x
जिसे इंस्‍टाग्राम पर _khan_sisters_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था.

भोपाल: हिजाब का विवाद कर्नाटक (Karnataka Hijab Row) से होता हुआ मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) पहुंच गया है. भोपाल में हिजाब पहनीं बाइकर्स लड़कियों 'Khan Sisters' का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि, इनमें कुछ वीडियो पुराने भी हैं. इनमें एक वीडियो 24 नवम्‍बर 2020 को अपलोड किया गया था. जिसे इंस्‍टाग्राम पर _khan_sisters_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था.

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो दो वीडियो वायरल हो रहे हैं उनमें से एक वीडियो भोपाल के वीआईपी रोड इलाके का है तो दूसरा वीडियो श्यामला हिल्स का है. वीआईपी रोड वाले वीडियो में बाइकर्स एक बुलेट और एक स्पोटर्स बाइक चलाते दिख रहे हैं. दोनों के पीछे दो बाइकर्स बुर्का पहने बैठी हैं. वीडियो में बाइक पर पीछे बैठीं बाइकर्स फ्लाइंग किस भी दे रही हैं. दूसरा वीडियो, श्यामला हिल्स इलाके का है उसमें एक ही बुलेट पर चार लोग बुर्का पहने दिख रहीं हैं. हालांकि, अभी पुलिस में इस वीडियो को लेकर कोई शिकायत नहीं हुई है.
इंस्‍टाग्राम पर जो वीडियो इस अकाउंट पर अपलोड किए गए हैं, उनमें कुछ करीब 2 साल पुराने हैं तो जो ताजा वीडियो है वह 5 दिन पहले अपलोड किया गया है. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
वायरल वीडियो पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा, 'जब भी कभी इस तरह के विषय आते हैं जो संवेदनशील होते हैं, उस समय सोशल मीडिया पर कई तरह की चीजें वायरल होने लगती हैं अब यह तो प्रमाणित नहीं होता है कि आज का है कल का है परसों का है.
लेकिन मेरी सभी से प्रार्थना है कि जब इस तरह का विषय आता है तो सोशल मीडिया पर मर्यादा का पालन करना चाहिए और समाज के सभी वर्गों और हितों का ध्यान रखना चाहिए, संवेदनशील मामलों पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए, कांग्रेस इस तरह के विषयों को जिंदा रखना चाहती है'.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story