भारत
लड़कियों का स्टंटबाजी और अश्लील तरीके से होली खेलने का वीडियो हुआ था वायरल, अब हुए गिरफ्तार, कौन हैं?
jantaserishta.com
28 March 2024 4:32 PM IST

x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा में जिन लड़कियों का स्कूटी पर स्टंटबाजी और अश्लील तरीके से होली खेलने का वीडियो वायरल हुआ था, उसको लेकर जहां ट्रैफिक पुलिस ने 33 हजार रुपये का चालान काट दिया था. वहीं नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने को लेकर केस दर्ज कर लिया था. नोएडा पुलिस ने अब दोनों लड़कियों और एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया है.
नोएडा पुलिस ने सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन के पास से वीडियो बनाने वाली प्रीति, विनीता और पीयूष को गिरफ्तार किया है. होली के नाम पर उन तीनों ने सेक्टर 78 में अश्लील वीडियो बनाया था. इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 290, 294, 336, 337 के तहत FIR दर्ज की थी. उन्हें आज ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. चूंकि ये सभी जमानती धाराएं हैं, इसलिए उन्हें आज ही जमानत मिल जाएगी.
इन लड़कियों का स्कूटी पर अश्लील तरीके से होली खेलने का वीडियो होली के दिन वायरल हुआ था. इसमें दिखाई दे रहा था कि लड़का पीयूष स्कूटी चला रहा है, जबकि दोनों लड़कियां पीछे बैठकर एक-दूसरे को अश्लील तरीके से कलर लगा रही हैं. इस दौरान वो फूहड़ तरीके से एक्टिंग भी कर रही हैं.
होली के एक दिन पहले जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें स्कूटी के पीछे बैठी हुई लड़की स्कूटी चला रहे लड़के को कलर लगाती है. इस दौरान अचानक बैलेंस बिगड़ने के बाद स्कूटी से युवती गिर पड़ी थी. इसी स्कूटी पर ट्रैफिक विभाग ने कार्रवाई करते हुए 47,500 का चालान किया था.
नोएडा की पॉश सोसाइटी से Happy Holiपुलिस का रिटर्न गिफ्ट– 33K का चालान pic.twitter.com/CoviWk9LDZ
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 25, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





