गर्ल्स पीजी का वीडियो वायरल, सिक्योरिटी गार्ड ने की ये हरकत, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: दिल्ली के करोल बाग से एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है. जहां एक गर्ल्स पीजी में रहने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई. दिल्ली महिला आयोग के नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने पीड़ित लड़की से संपर्क साधा. पुलिस को पता चला कि वारदात के दूसरे दिन पीड़िता पीजी छोड़ कर जा चुकी है, इतना ही पीड़िता ने लिखित में दिया है कि वो कोई लीगल एक्शन नहीं चाहती है. लड़कियों से यह छेड़खानी किसी और ने नहीं बल्कि वहां उनकी सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने की है.
करोल बाग में चल रहे एक PG hostel में सिक्योरिटी गार्ड ने नशे की हालत में लड़कियों के साथ छेड़खानी और मारपीट की. हमें ट्विटर के जरिए शिकायत मिली, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है. मामले में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। pic.twitter.com/6smwjfqEJB
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 16, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





