भारत
वायरल वीडियो से हड़कंप: बाइक पर लड़की ने पिस्टल लहराया, पुलिस ने कसा शिकंजा
jantaserishta.com
21 Aug 2023 10:32 AM IST

x
देखें वीडियो.
पटना: सोशल मीडिया पर बिहार के पटना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की पिस्टल के साथ बाइक पर स्टंट करती नजर आ रही है. उसके दोनों हाथों में असलहे हैं. वह चलती बाइक पर उन्हें हवा में लहरा रही है. वीडियो पटना के मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है.
पटना के सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि हमने बाइक की पहचान कर ली है. नंबर के आधार पर जांच-पड़ताल जारी है. जल्द ही एक्शन लिया जाएगा. वीडियो मरीन ड्राइव के नाम से प्रसिद्ध जेपी गंगा पथ का है. पुलिस इस बात का भी पता लगाएगी कि क्या लड़की जो हथियार लहरा रही थी वो असली है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चलती बाइक पर एक लड़की खड़ी होकर पिस्टल लहरा रही है. वहीं, उसका साथी बाइक चला रहा है. लड़की बेखौफ होकर दोनों हाथों से हवा में हथियार लहरा रही है. बगल में चल रहा कोई शख्स उसका वीडियो बना रहा है.
फिलहाल, पुलिस ने स्टंटबाजों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. नंबर प्लेट पर लिखे बाइक नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में जुटी हुई है.
गौरतलब है कि इससे पहले मरीन ड्राइव पर एक और लड़की का हथियार लहराते वीडियो वायरल हुआ था. सोशल मीडिया पर उसने खुद का नाम 'हंटर क्वीन' रखा था. पटना पुलिस ने उसपर 30 हजार जुर्माना लगाया था. हालांकि, जांच में वीडियो में लड़की के हाथ में दिख रहा हथियार लाइटर निकला था. इसलिए पुलिस ने सिर्फ फाइन करके उस लड़की को छोड़ दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





