भारत

स्कॉर्पियो की बोनट पर बैठकर स्टंट कर रही युवती का वीडियो वायरल, गाड़ी सीज

jantaserishta.com
9 Nov 2022 3:15 PM IST
स्कॉर्पियो की बोनट पर बैठकर स्टंट कर रही युवती का वीडियो वायरल, गाड़ी सीज
x
देखें वीडियो।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवती स्कॉर्पियो कार के बोनट पर बैठी हुई दिखाई दे रही है। युवती कार पर आगे बोनट पर बैठकर स्टंट करती हुई इस वीडियो में दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पहले तो पुलिस कोई सुराग नहीं लग रहा था कि यह गाड़ी किस थाना इलाके में चलाई गई है, लेकिन उसके बाद गाड़ी के नंबर से गाड़ी ओनर को पेश किया गया और उससे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी के नंबर से गाड़ी को ट्रेस किया और गाड़ी सीज कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये वीडियो सेक्टर 75 के आसपास बनाया गया था। वीडियो किसी और ने बनाया था और उसी ने इस वीडियो को वायरल कर दिया था गाड़ी के बोनट पर बैठी युवती काफी देर तक स्टंट करती रही। वीडियो में गाड़ी चालक अंदर गाड़ी चला रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को ट्रेस किया।
ट्रैफिक पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच की और फिर गाड़ी चालक को ढूंढ निकाला गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story