Top News

पूर्व पीएम की बहू का वीडियो चर्चा में, बाइक सवार को खूब सुनाया

jantaserishta.com
4 Dec 2023 2:44 PM IST
पूर्व पीएम की बहू का वीडियो चर्चा में, बाइक सवार को खूब सुनाया
x

बेंगलुरु: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की बहू और एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस क्लिप में भवानी रेवन्ना एक बाइक सवार को भरा बुला कहती दिख रही हैं. बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी.

A video shows former prime minister #HDDeveGowda’s daughter-in-law & #JDS leader #BhavaniRevanna yelling at villagers after a two-wheeler allegedly damaged her pricey Toyota Vellfire.#Karnataka #Mysuru #RoadAccident #HDRevanna pic.twitter.com/I4GRvgoGVQ

— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) December 4, 2023

वीडियो में भवानी रेवन्ना बाइक सवार से कहती दिख रही हैं कि वह उनकी कार को नुकसान पहुंचाने के बजाय बस के नीचे जाकर मर जाए. इतना ही नहीं वे वहां मौजूद लोगों पर भी अपना गुस्सा निकालती दिख रही हैं. वे कहती हैं कि उनकी कार की कीमत ₹1.5 करोड़ है. वे पूछती है कि उनकी कार में हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा? इतना ही नहीं भवानी रेवन्ना कहती हैं कि उनकी 1.5 करोड़ की कार में नुकसान हुआ है, इसके बावजूद स्थानीय लोगों को बाइक सवार की सुरक्षा को लेकर चिंता है.

बताया जा रहा है कि जेडीएस नेता भवानी रेवन्ना की कार और एक बाइक के बीच टक्कर हो गई थी. इसके बाद भवानी रेवन्ना के ड्राइवर मंजूनाथ ने बाइक सवार शिवन्ना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. बाइक सवार के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 157 के तहत मैसूर जिले के सालिग्राम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story