भारत

मारपीट का VIDEO, कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में बाउंसरों और छात्रों के बीच जंग, छात्रों में आक्रोश

jantaserishta.com
16 Dec 2024 9:11 AM IST
मारपीट का VIDEO, कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में बाउंसरों और छात्रों के बीच जंग, छात्रों में आक्रोश
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के एक निजी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान बाउंसरों से कहासुनी करना छात्रों को भरी पड़ गया. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि छात्रों और बाउंसरों के बीच मारपीट शुरू हो गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पूरा मामला थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज का है.
कॉलेज के छात्रों के अनुसार, शनिवार को कॉलेज के अंदर फ्रेशर पार्टी थी. पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने शराब का सेवन कर रखा था. इसी बीच किसी बात को लेकर छात्रों और बाउंसरों के बीच कहासुनी हो गई. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला लाठी-डंडों और लात-घूंसों तक पहुंच गया.
पीड़ित छात्रों में अधिकतर फर्स्ट और सेकंड ईयर के बताए जा रहे हैं. कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं. बाउंसरो द्वारा छात्रों को पीटने के वीडियो सामने आए हैं जिसमें फिल्मी स्टाइल में मारपीट होती दिख रही है .
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पीड़ितों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story