भारत

युवक और युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

Shantanu Roy
2 Feb 2023 10:08 PM IST
युवक और युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
x
देखें VIDEO...
ग्वालियर। सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है। युवतियों की मारपीट का भी वीडियो कई बार वायरल हो चुका है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो मध्यप्रदेश के ग्वालियर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में युवक और युवतियों के बीच मारपीट होते हुए देखा जा सकता है।
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक युवती को बेरहमी से पीट रहा है तो वहीं दूसरी युवती उसे बचाने का प्रयास कर रही है। कुछ देर बाद युवक उग्र हो जाता है और उसे बड़ी बेरहमी से पीटने लगता है। मारपीट का ये वीडियो किला में घूमने वालों ने रिेकॉर्ड किया है। फिलहाल वायरल वीडियो पर बहोड़ापुर थाना ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस वीडियो के आधार पर लड़कों की पहचान कर रही है।
Next Story