भारत

महिला स्नैचर का वीडियो कैमरे में हुआ कैद, सरेआम लड़की से लूटा मोबाइल फोन, घटना सोशल मीडिया पर वायरल

Rani Sahu
17 Jun 2021 11:03 PM IST
महिला स्नैचर का वीडियो कैमरे में हुआ कैद, सरेआम लड़की से लूटा मोबाइल फोन, घटना सोशल मीडिया पर वायरल
x
कई बार लोग भी इन घटनाओं के वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं जिनकी वजह से आरोपी को पकड़ने में आसानी होती

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसे ही कई बार लूट, डकैती, हत्या, मारपीट जैसे क्राइम के वीडियो भी CCTV कैमरे में कैद हो जाते हैं. कई बार लोग भी इन घटनाओं के वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं जिनकी वजह से आरोपी को पकड़ने में आसानी होती है. ऐसे ही दिल्ली के सुल्तानपुरी में महिला से मोबाइल लूटने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. वीडियो में सरेआम एक महिला दूसरी महिला से रास्ते में मारपीट कर मोबाइल लूटते हुए देखी जा सकती है.

दिल्ली में पहली बार एक महिला स्नैचर का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है. मोबाइल स्नैचिंग की ये घटना दिल्लीके सुल्तानपुरी इलाके में हुई है. वीडियो में देख सकते हैं कि गली में एक लड़की मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी, तभी दूसरी महिला पीछे से आती है, मारपीट करती है और मोबाइल छीनकर निकल जाती है.आम तौर पर चेन स्नैचर बाइक से आते हैं, ताकि भागने में आसानी हो, पर ये बेखौफ महिला मोबाइल छीनकर पैदल ही निकल पड़ती है. दिनदहाड़े लूट की ये वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

घटना के बाद सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस को पता चला कि सरेआम मोबाइल लूटने वाली महिला का नाम ज्योति है, जो मंगोलपुरी इलाके की रहने वाली है. पुलिस ने ज्योति को लूटे गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया. वहीं जिस लड़की का मोबाइल छीना गया था, उसका नाम भी ज्योति है. सोशल मीडिया पर इस लूट का वीडियो वायरल होने के बाद लोग खौफ में हैं. लोग दिन दहाड़े छिनैती की इस घटना से सदमे में हैं.


Next Story