भारत

गिरफ्त में आए नकली कर्नल का VIDEO, फर्जी परिचय पत्र भी मिला

jantaserishta.com
13 Sept 2023 10:47 AM IST
गिरफ्त में आए नकली कर्नल का VIDEO, फर्जी परिचय पत्र भी मिला
x
सेना की वर्दी पहनकर लोगों से ठगी करता था।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एसटीएफ टीम ने नकली कर्नल को गिरफ्तार किया है। आरोपी सत्यपाल सेना की वर्दी पहनकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फर्जी कर्नल सत्यपाल को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के घर से कई बैंक चेकबुक मिली है। कर्नल डीएस चौहान का फर्जी परिचय पत्र भी मिला है। सत्यपाल को गंगानगर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी बेरोजगारों को अपना नाम कर्नल डीएस चौहान बताया था। वह नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलता था। वह कई युवकों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने के साथ ही फर्जी ट्रेनिंग भी करा चुका है। आरोपी ने बुलंदशहर के एक युवक से 16 लाख की रकम वसूली है। युवक की शिकायत पर एसटीएफ ने सत्यपाल की पड़ताल की और फिर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों के सैकड़ों युवाओं से ठगी की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story