भारत

डबल मर्डर का VIDEO, मां-बेटे को घर में घुसकर उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
8 May 2024 1:10 PM IST
डबल मर्डर का VIDEO, मां-बेटे को घर में घुसकर उतारा मौत के घाट
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. लोनी इलाके में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. डबल मर्डर की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र की गुलाब बाटिका कालोनी की है. यहां बीती रात घर के अंदर मौजूद मां बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. दोनों के शव कमरे में खून से लथपथ हालत में मिले. पुलिस का कहना है कि 65 वर्षीय यशोदा और उनके 35 वर्षीय बेटे बिजेंद्र का धारदार हथियार से वार कर कत्ल कर दिया गया. दोनों लहूलुहान हालत में घर के कमरे में मिले हैं. हत्या किसने की, फिलहाल अभी ये पता नहीं चल सका है.
लोनी इलाके में डबल मर्डर की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया, इस बात का पता लगाया जा रहा है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ भी कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story