भारत

मजार तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक्शन में Police

jantaserishta.com
17 Feb 2026 11:00 AM IST
मजार तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक्शन में Police
x
पढ़ें पूरी खबर.
गाजियाबाद: सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे एक वीडियो ने गाजियाबाद में हलचल मचा दी है. वीडियो में कुछ युवक हथौड़ों से एक मजार को तोड़ते दिखाई दे रहे हैं. फुटेज के सामने आते ही स्थानीय प्रशासन को भी सक्रिय होना पड़ा और इस मामले में FIR दर्ज की है.
यह घटना गाजिाबाद के कोतवाली क्षेत्र स्थित नवयुग मार्केट, बिहारी नगर इलाके की बताई जा रही है. वीडियो में नजर आ रहे लोग खुद को एक हिंदू संगठन से जुड़ा बता रहे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मजार तोड़ने के बाद वे केवल वहीं नहीं रुके, बल्कि टूटे हुए हिस्सों और मलबे को भी समेटकर अपने साथ ले गए.
वीडियो में दावा किया गया है कि जिस स्थान पर यह मजार बनी थी, वह सड़क के बीच या किनारे स्थित थी, जिससे आने-जाने में परेशानी होती थी. इसी मुद्दे को आधार बनाकर कथित रूप से कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और मौके पर पहुंचकर ढांचा तोड़ दिया. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि हथौड़ों से लगातार वार किए जा रहे हैं और कुछ ही देर में ढांचा जमीन पर गिर जाता है. इसके बाद लोग आसपास बिखरे मलबे को भी हटाते नजर आते हैं.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना करीब दस दिन पुरानी बताई जा रही है. उस समय मामला ज्यादा चर्चा में नहीं आया, लेकिन हाल ही में वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो फैलते ही तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. कुछ लोग इसे अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे संवेदनशील धार्मिक मामला मानते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि वीडियो की सत्यता और घटनाक्रम की पूरी जांच की जा रही है.
वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान आदर्श दुबे के रूप में की गई है. उनके साथ एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 और 324/4 के तहत एफआईआर दर्ज की है. चौकी प्रभारी अंकित राठौर ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए यह कार्रवाई कराई. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story