भारत

9 लोगों की मौत वाला VIDEO, SSP ने क्या बताया?

jantaserishta.com
11 Aug 2024 4:33 PM IST
9 लोगों की मौत वाला VIDEO, SSP ने क्या बताया?
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: पंजाब-हिमाचल के सीमावर्ती इलाके होशियारपुर के जेजो दोआबा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते उफनाए खड्ड में इनोवा कार के बह जाने से इसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है और एक लापता की तलाश अब भी जारी है। अब तक 9 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं। नवांशहर पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।ये लोग हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। यह लोग हिमाचल से पंजाब के नवांशहर बारात में जा रहे थे
होशियारपुर के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया है कि आज सुबह से भारी बारिश हो रही थी। इस कारण खड्‌ड में बाढ़ आ गई। ये लोग हिमाचल से पंजाब के नवांशहर बारात में आ रहे थे। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। जिस वक्त कार सड़क से गुजर रही थी, तब खड्‌ड का पानी सड़क के ऊपर से चल रहा था। ड्राइवर ने सोचा गाड़ी पार हो जाएगी, लेकिन अचानक बहाव तेज हो गया और इनोवा कार बाढ़ में बहने लगी। स्थानीय ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनी तो इनोवा में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास करने लगे।
लोगों ने जेसीबी मंगाकर लोगों को रेस्क्यू करना शुरू किया। इस दौरान लोगों ने एक बच्चे को बचा लिया। लेकिन गाड़ी में सवार बाकी लोग गाड़ी का दरवाजा न खुलने के कारण बाढ़ में बह गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम के आने के बाद लापता लोगों की तलाश शुरू की। इस तलाश में अब तक 9 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं। बाकी लापता लोगों के लिए खड्ड में तलाशी अभियान जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story