भारत

बिना नंबर प्लेट की कार से खतरनाक स्टंट, घूम रही मौत वाली स्कार्पियो!

jantaserishta.com
27 Jan 2023 1:22 PM IST
बिना नंबर प्लेट की कार से खतरनाक स्टंट, घूम रही मौत वाली स्कार्पियो!
x
देखें वीडियो.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरण स्थल के पास सड़क पर जिग जैग तरीके से ड्राइव कर रहा स्कार्पियो कार का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें चालक बहुत ही तेज और जिग जैग तरीके से गाड़ी को चलाते दिखाई दे रहा है। नोएडा की सड़क पर जानलेवा स्टंट करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल के पास स्कॉर्पियो सवार बीच सड़क पर कार से स्टंट और जिग जैग तरीके से वाहन चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
फेज-1 पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। करीब 15 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काले रंग की स्कार्पियो कार से स्टंट हो रहा है। ये नहीं पता चल पाया है कि कार का वीडियो कब का है। कार पर नंबर प्लेट भी नहीं है। यही नहीं शीशे पर ब्लैक फिल्म भी लगी है। स्टंट के कारण सड़क हादसा हो सकता है। जिस तरह से ये कार ड्राइव कर रहा है ऐसे में कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
पुलिस के मुताबिक वीडियो संज्ञान में लिया गया है। सीसीटीवी के जरिए जांच की जा रही है। कार की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story