Top News

लॉकअप में अपराधियों का टशन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
13 Dec 2023 11:08 AM IST
लॉकअप में अपराधियों का टशन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप
x

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में लॉकअप में अपराधियों का टशन दिखाते हुए वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. हैरत की बात यह है कि अपराधियों ने कस्टडी में फिल्मी स्टाइल में अपना वीडियो बनवाया फिर उसके साथियों ने इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. इस वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी सॉन्ग चल रहा है. वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई. सीओ सिटी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

बता दें कि दो अपराधी पेशी पर आये थे. उन्हें कोर्ट परिसर स्थित लॉकअप में बंद किया गया था. जहां उन्होंने हंसते हुए और टशन दिखाते हुए अपना वीडियो बनवाया और फिर उनके साथी ने भौकाल जमाने के लिए इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी सॉन्ग लगाया गया था.

वीडियो देखने के बाद लोगों ने कहा कि ये अपराधी भले ही जेल में है लेकिन इन्हें कानून का कोई भी खौफ नहीं है. वहीं, इस मामले में सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने वायरल वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story