भारत

घाट पर चिकन बनाए जाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया ये एक्शन

jantaserishta.com
5 Sept 2022 4:32 PM IST
घाट पर चिकन बनाए जाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया ये एक्शन
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

फैजाबाद: रामनगरी अयोध्या में सरयू घाट के किनारे चिकन-मटन बनाने का दौर नहीं थम रहा है। बीते दिनों प्रयागराज में गंगा नदी में चिकन पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद अयोध्या के चौधरी चरण सिंह घाट पर चिकन बनाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। रविवार को फिर चौधरी चरण सिंह घाट के पास हनुमानगढ़ी के संतों ने चिकन और मटन बनाते हुए पकड़ा।
गौ रक्षक रितेश दास ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं संतों ने इस पर नाराजगी जताई है। संतों का कहना है कि रामनगरी में ऐसा करना ठीक नहीं है। ऐसा काम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
दरअसल, सरयू नदी के नयाघाट चौकी क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह घाट के पास शरारती तत्वों के द्वारा मटन और चिकन बनाया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लखनऊ निवासी धर्मेंद्र राय को पकड़ लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story