भारत

दबंगों का लाठी डंडों से गाड़ी तोड़ने का वीडियो आया सामने, पुलिस ने जांच शुरू की

jantaserishta.com
21 Nov 2022 2:49 PM IST
दबंगों का लाठी डंडों से गाड़ी तोड़ने का वीडियो आया सामने, पुलिस ने जांच शुरू की
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ दबंग एक घर पर धावा बोलते हैं और घर के बाहर खड़ी गाड़ी को लाठी-डंडों से चकनाचूर कर देते हैं। इस पूरे मामले में पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो दादरी थाना इलाके के मनीराम कॉलोनी का बताया जा रहा है। इस मनीराम कॉलोनी में कुछ लोगों ने एक घर पर धावा बोल दिया था। दबंगों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को लाठी-डंडों से चकना चूर कर दिया था जिसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।
पुलिस के मुताबिक ये घटना पड़ोसियों के बीच हुई आपसे लड़ाई की वजह से हुई है। वह इस मामले की जांच कर रही है। वही पीड़ित के मुताबिक उसके घर पर दबंगों ने पत्थर भी बरसाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी इन लोगों के बीच आपसी झगड़ा हो चुका है और दादरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story