भारत

बीजेपी सांसद का वीडियो वायरल, भजन पर झूमे, VIDEO

jantaserishta.com
8 Sept 2023 10:34 AM IST
बीजेपी सांसद का वीडियो वायरल, भजन पर झूमे, VIDEO
x
मुख्यमंत्री मुस्कुरा पड़े. उन्होंने हंसते-मुस्कुराते हुए भजन-कीर्तन का आनंद लिया.
गोरखपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वो कृष्ण भक्ति में मगन नजर आ रहे हैं. रवि किशन भजन गाते और मस्ती में झूमते दिखाई दिए. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. रवि किशन का डांस देख मुख्यमंत्री योगी मुस्कुरा पड़े. उन्होंने हंसते-मुस्कुराते हुए भजन-कीर्तन का आनंद लिया.
दरअसल, बीते दिन गोरखपुर में ये आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आए थे. तभी सांसद रवि किशन ने मंच संभाला और पहले तो राधे-राधे और अच्युतम केशवम.. जैसे भजन गाए और फिर गाते-गाते नाचने लगे. उनके साथ स्थानीय लोग और नेता भी झूमने लगे. खुद मुख्यमंत्री योगी भी ताली बजाकर रवि किशन का हौसला बढ़ा रहे थे और मुस्कुरा रहे थे.
खुद रवि किशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें वो जन्माष्टमी पर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं. उनके ठीक बगल में मुख्यमंत्री योगी बैठे हैं और सामने बड़ी संख्या में लोग झूम रहे हैं. मुख्यमंत्री 'श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी...', भजन पर थिरक रहे रवि किशन को एकटक निहार रहे थे.
बता दें कि 7 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी जन्माष्टमी मनाने लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे थे. इस दौरान वो गोरखनाथ मंदिर के पारंपरिक कार्यक्रम में शामिल हुए. मंगल धुन, सोहर और घंट घड़ियाल की गूंज के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ कान्हा को गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए फिर लड्डू गोपाल को पालने में बैठाकर उन्हें झूला झुलाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story