भारत

बीजेपी नेता की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
4 Oct 2025 5:12 PM IST
बीजेपी नेता की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
x
पिस्टल दिखाया.
कानपुर: कानपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के एक नेता की दबंगई का मामला सामने आया है. यहां चल रही रामलीला के दौरान डांसरों पर रुपये लुटाने और विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी नेता अमितेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरी घटना का 52 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की.
सचेंडी थाना इलाके का यह मामला है. यहां भौंती गांव में रामलीला कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था. इसमें बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़े अमितेश शुक्ला कार्यक्रम में पहुंचे थे. आरोप है कि मंचन के दौरान अमितेश शुक्ला ने कलाकारों और नृत्य कर रही डांसर पर सरेआम रुपये लुटाना शुरू कर दिया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.
जब रामलीला कमेटी के सदस्यों और आयोजकों ने अमितेश शुक्ला के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो वह आगबबूला हो गया. बात बढ़ने पर नेता ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और कमेटी के एक सदस्य के पेट पर अड़ा दी.
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी युवक को धमका रहा है और चिल्ला रहा है, "चट से गोली मारूंगा, कोई बचा नहीं पाएगा."
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया. पुलिस ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया. एडीसीपी कपिल देव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था.
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अमितेश शुक्ला को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. अमितेश शुक्ला की भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story